भारत बन रहा ‘सामूहिक दुष्कर्मियों की भूमि’ : मल्लिका

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री मल्लिका सहरावत ने भारत में दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि भारत ‘महात्मा गांधी की भूमि’ से ‘सामूहिक दुष्कर्मियों की भूमि’ बन गया है।

मल्लिका बुधवार को ‘दास देव’ की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर मीडिया से बात कर रही थीं।

मल्लिका ने कहा, “मुझे लगता है कि इस देश में महिलाओं और बच्चों के साथ जो हो रहा है, वह वाकई शर्मनाक है।”

उन्होंने कहा, “गांधी की भूमि से हम सामूहिक दुष्कर्मियों की भूमि में बदल गए हैं और मुझे लगता है कि वह मीडिया ही है, जिसके पास वास्तविक ताकत है, इसलिए अब सारी उम्मीदें मीडिया पर हैं।”

उन्होंने कहा, “अगर ये खबरें मीडिया की नजरों में न आतीं तो इन मामलों के बारे में कोई नहीं जान पाता। मुझे लगता है कि मीडिया के दवाब के कारण ही नए कानून लागू किए गए। इसलिए हमें मीडिया का शुक्रगुजार होना चाहिए।”

सुधीर मिश्रा निर्देशित ‘दास देव’ के बारे में मल्लिका ने कहा, “मैंने फिल्म का ट्रेलर देखा। मैं सुधीर मिश्रा की फिल्मों की प्रशंसक हूं और मैं उन्हें बतौर निर्देशक प्यार करती हूं।”

‘मर्डर’ की अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्मों के बारे में बताया, “एक अंतर्राष्ट्रीय धारावाहिक है जिसे भारत में बनाने के लिए मैंने अधिकार खरीद लिए हैं.. जैसे ’24’ (अमेरिकी) श्रंखला का भारत में निर्माण हुआ था। मैं इसकी घोषणा बहुत जल्द करने वाली हूं। उस शो को एमी पुरस्कार मिला था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493