कश्मीर : सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकवादी हमला, नागरिक की मौत (लीड-1)

श्रीनगर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को सीआरपीएफ गश्ती दल पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक नागरिक के गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार में सवार आतंकवादियों ने अनंतनाग में श्रीनगर-पहलगाम रोड पर लाजीबल इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के गश्ती दल पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में शफीक शब्बीर नाम का एक व्यक्ति घायल हो गया।

अधिकारी ने कहा, “घायल नागरिक को विशेष इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया जा रहा था, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने से उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।”

अधिकारी ने कहा, “आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी शुरू की गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493