मोदी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, गूगल ने गड़बड़ी सुधारी

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर गूगल सर्च पर दिखाने की गड़बड़ी को गूगल ने सुधार लिया है। गूगल की इस गड़बड़ी को लेकर ट्विटर पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई।

गूगल पर बुधवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के बारे में सर्च करने पर वीकीपीडिया पर जो पहला पेज खुला उसमें भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची में जवाहरलाल नेहरू का नाम और उनके बारे में पूरा विवरण मिला। मगर, नेहरू की तस्वीर की जगह मोदी की तस्वीर लगी थी।

इसके बाद अनेक लोगों ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जताई।

कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी दिव्या स्पंदना ने एक ट्वीट में लिखा, “एट द रेट गूगल एट द रेट गूगल इंडिया आपकी किस कलन विधि से ऐसा हुआ? आपके पास इतना कचरा भरा पड़ा है।”

कई लोगों ने सर्च इंजन को टैग करके लिखा कि आखिर क्या चल रहा है।

एक ने लिखा, “मैं जानना चाहता हूं कि क्या जवाहरलाल नेहरू नरेंद्र मोदी की तरह लगते हैं।”

गूगल को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने गुरुवार को गड़बड़ी सुधार ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493