छग : रमन सरकार के फ्लॉप विकास मॉडल की देन है पत्थरगढ़ी : भूपेश

उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री ने पत्थरगढ़ी के संबंध में कहा है कि, यदि धार्मिक कार्यक्रम संवैधानिक है तो ठीक हैं, अगर राजनैतिक है तो कार्रवाई की जाएगी। इस विषय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार भाजपा चला रही है और डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री हैं, उन्हें अगर-मगर कि भाषा नहीं बोलनी चाहिए, उन्हें यह भली भांति जानकारी होनी चाहिए कि मामला धार्मिक है या नहीं।

उन्होंने कहा कि कलेक्टर की रिपोर्ट क्या कहती है इसको देखकर बयान देना चाहिए। क्या कांग्रेस पत्थरगढ़ी का समर्थन करती है, इस विषय पर भूपेश बघेल ने कहा कि, कांग्रेस ने संविधान लागू किया है और हम असंवैधानिक कार्य का समर्थन कभी नहीं करते है।

उन्होंने कहा कि, 15 साल से प्रदेश के मुखिया ने जो विकास का मॉडल इस प्रदेश को दिया है और आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन का दोहन हो रहा है, आदिवासियों की जमीन हड़पी जा रही है और आदिवासी क्षेत्रों में विकास नहीं हो पा रहा है, इसकी प्रतिक्रिया स्वरूप ही पत्थरगढ़ी क्रियान्वित है।

भूपेश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक ग्राम सभा में निर्णय लेकर अडानी को जमीन देने कि कोशिश की, गौरेला रेल मार्ग के लिए जमीन ली गई थी, उन्हें आज तक मुआवजा नहीं दिया गया। आदिवासी मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहे हैं और सरकार आंख मूंदे बैठी है। आदिवासी जमीनों को अपने कॉपोर्रेट मित्रों और ठेकेदारों से मिलकर आदिवासियों को लूटने का कार्य किया जा रहा हैं। इन सब कारणों से आदिवासियों का आक्रोश फूटा है और पत्थरगढ़ी की घटना हो रही है।

भूपेश बघेल ने कहा कि विकास की चिड़िया के विषय में डॉ. रमन ने कर्नाटक की बात की है, उन्होंने कहा है कि, मुख्यमंत्री अथवा उनके सांसद पुत्र के गोद लिए गांव में चलकर मैं उन्हें विकास कि चिड़िया के दर्शन करने की चुनौती देता हूं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493