संभावना सेठ ‘अग्निफेरा’ में थिरकेंगी

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री संभावना सेठ टीवी शो ‘अग्निफेरा’ में ‘आ रे प्रीतम प्यारे’ गाने पर आइटम नंबर करती नजर आएंगी।

वह टीवी शो में रागिनी और अभिमन्यू की शादी के जश्न में इस गाने पर थिरकेंगी।

संभावना ने आईएएनएस को बताया, “टीवी पर लौटना अच्छा लगता है। मैंने अपना टीवी डेब्यू एंडटीवी से ही किया था और यह शो भी एंडटीवी पर प्रसारित होता है और एंडटीवी की टीम के साथ काम करना हमेशा विशेष होता है।”

उन्होंने कहा, “तीन साल के बाद वापस लौटना बहुत खुशी दे रहा है और सबसे मजेदार बात मुझे डांस करना बेहद पसंद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493