राज्य में शुक्रवार सुबह तेज धूप चुभन भरी रही। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं ने राज्य में गर्मी का प्रकोप बढ़ा दिया है, अधिकतम तापमान बीते 24 घंटों में 45 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है।
राज्य मे शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.9 डिग्री, ग्वालियर का 21.8 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 40.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 43.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath