नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह गर्म रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज आमतौर पर आसमान साफ रहेगा लेकिन रात के समय हल्की बारिश के भी आसार हैं।”
अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 57 फीसदी रहा।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath