मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। सुहास रघुनाथ पेडणेकर को शुक्रवार को मुंबई विश्वविद्यालय का नया उपकुलपति नियुक्त किया गया। इससे पहले वह रामनारायण रुईया स्वायत्त कॉलेज के प्रचार्य थे।
महाराष्ट्र के राज्यपाल और राज्य में विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सी.वी. राव ने राजभवन में पेडणेकर को नियुक्ति पत्र सौंपा।
पेडणेकर का कार्यकाल पांच वर्षो तक या 65 वर्ष की उम्र पूरी करने तक होगा।
पेडणेकर संजय देशमुख का स्थान लेंगे, जिन्हें 24 अक्टूबर, 2017 को परीक्षा परिणामों में धांधली के आरोप के बाद पद से हटा दिया गया था।
देशमुख को पद से हटाने के बाद, शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर के कुलपति देवानंद शिंदे मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।
dharmpath.com dharmpath