बार्सिलोना से 2017-18 सीजन के बाद अलग होंगे इनिएस्ता

बार्सिलोना, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। बार्सिलोना क्लब के कप्तान आंद्रेस इनिएस्ता ने शुक्रवार को कहा कि यह सीजन 2017-18 स्पेनिश क्लब के साथ उनका आखिरी सीजन होगा।

इनिएस्ता ने बार्सिलोना के साथ काफी लंबा समय बिताया है और इस सीजन के बाद वह क्लब से अलग हो जाएंगे।

इनिएस्ता ने 12 साल की उम्र में बार्सिलोना क्लब में कदम रखा था। इस क्लब के साथ उन्होंने आठ स्पेनिश लीग खिताब, चार चैम्पियंस लीग, छह कोपा डेल रे, तीन यूरोपीय और सात स्पेनिश सुपर कप खिताबों के साथ चार विश्व क्लब चैम्पियनशिप जीती हैं।

इस सीजन में इनिएस्ता बार्सिलोना के साथ नौवां स्पेनिश लीग खिताब जीतेंगे। अंकों के आधार पर बार्सिलोना का खिताब जीतना तय हो चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493