उप्र : गंगा नहाने गईं 4 महिलाएं डूबीं, एक की मौत

बताया जाता है कि खागा तहसील क्षेत्र के हथगाम थाना अंतर्गत हरि का पुरवा रसूलपुर चौराहा में उदयभान लोधी के पुत्र आलोक की शादी समारोह के कार्यक्रम में रिश्तेदार आए हुए थे। बीते बुधवार को तिलक का कार्यक्रम था और गुरुवार को बारात जानी थी। उसी की तैयारी को लेकर लगभग 25 औरतों का काफिला गंगा नहाने गया।

गंगा में महिलाएं नहाकर वापस लौट आईं, लेकिन चार महिलाएं राधा देवी, गुड़िया, लालता देवी और मृतका आशा देवी देर तक नहाती रहीं और अचानक डूबने लगीं।

महिलाओं ने किसी तरह इन तीनों को तो बचा लिया, लेकिन आशा देवी को नहीं बचा पाए और वह डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतका आशा देवी (35) पत्नी श्रवण कुमार थाना मलवा लालपुर की रहने वाली हैं। वह जय उदयभान लोधी के पुत्र आलोक की शादी में आई हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493