पुलिस अधीकक्ष नगर (उत्तरी) अनुराग वत्स ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर आशियाना थाना क्षेत्र के स्मृति उपवन के गेट नंबर तीन के पास से पुलिस ने दो चेन लुटेरों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से तीन सोने की चेन, तौल मशीन, 7 हजार रुपये और बिना नंबर की चोरी की बाइक मिली है।
एसपी उत्तरी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए अरोपी ने अपना नाम अजय सिंह निवासी किदवईनगर कानपुर बताया। उसने बताया कि वह डाकू मलखान सिंह का पोता (पौत्र) है। बरामद चेनों के बारे में उसने लूट की वारदात कबूली और बताया कि बरामद रकम उसे लूट की एक चेन बचने पर मिली है। अजय ने खुलासा किया कि सर्राफ सोने की चेन की वर्तमान कीमत की आधी रकम ही देता था।
वहीं दूसरे आरोपी की पहचान आकाश उर्फ शंभु रस्तोगी निवासी थाना नाका लखनऊ के रूप में हुई जो सर्राफ है और अजय द्वारा लूटी गई चेन खरीदता है।
एसपी ने बताया कि अजय के खिलाफ कानपुर के किदवईनगर में आठ मुकदमे दर्ज हैं। वह दो बार पहले भी जेल जा चुका है। उस पर कानपुर पुलिस वर्ष 2014 में गैंगस्टर भी लगा चुकी है। अजय कानुपर के बर्रा इलाके में रहता था। उसने आसपास के जिलों में कई वारदातें की हैं। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया सर्राफ हैंडबॉल का राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुका है।
dharmpath.com dharmpath