मप्र में तेज धूप, लू चलने की संभावना

भोपाल, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार की सुबह से तेज धूप खिली है, जो चुभन पैदा कर देने वाली है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है।

राज्य में शनिवार को मौसम साफ है और गर्मी चरम पर है। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया है। अब तो रातें भी गर्म हो चली हैं। बीते 24 घंटों में श्योपुरकलां सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 43.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, दतिया, उज्जैन जिलों में लू चल सकती है।

राज्य मे गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25, ग्वालियर का 26.1 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 41.7 डिग्री , ग्वालियर का 42 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493