उप्र : लखीमपुर हादसे में 12 की मौत, योगी ने जताया दुख (लीड-1)

लखनऊ, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई जबकि सात लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

पुलिस के मुताबिक, लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार सुबह उचौलिया कस्बे स्थित ढाबे के पास खड़े ट्रक में पीछे से एक अनियंत्रित मैजिक टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई है जबकि सात लोग घायल हो गए थे।

घायलों को आनन-फानन में शाहजहांपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां तीन और लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस हादसे में घायल लोगों के समुचित उपचार के निर्देश देते हुए सभी प्रभावितों को राहत एवं हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493