बांदा, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बिसंड़ा थाना क्षेत्र के अमवा गांव के मजरा नाहर पुरवा में एक दबंग ने थाने के चौकीदार के बेटे को शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मार दी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष बिसंड़ा रामकेवल पटेल ने शनिवार को बताया, “थाने के चौकीदार रामबाबू यादव का बेटा सोहनपाल (18) अपने चाचा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर डीजल लेने अतर्रा जा रहा था और उसी दौरान दबंग राजू रैदास ने अपने दरवाजे से निकलने की वजह से उसे रोंक कर सिर में गोली मार दी। परिजन इलाज के लिए उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।”
उन्होंने बताया, “राजू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।”
मृतक के पिता रामबाबू यादव ने आरोप लगाया, “दो दिन पूर्व रास्ते से निकलने को लेकर राजू से विवाद हुआ था, लेकिन पुलिस ने शिकायत के बाद भी कुछ नहीं किया। यदि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो बेटे की जान नहीं गंवानी पड़ती।”
dharmpath.com dharmpath