रिचर्ड गेरे ने निर्माता कंपनी के खिलाफ मुकदमा किया

लॉस एंजेलिस, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता रिचर्ड गेरे ने एक निर्माता कंपनी के खिलाफ मुकदमा दाखिल किया और कहा कि पुस्तक रूपांतरण अधिकार पर उनसे जबरन वसूली की जा रही है।

हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम की के मुताबिक, लॉस एंजेलिस काउंटी के सुपीरियर कोर्ट में शुक्रवार को दाखिल मुकदमे में गेरे ने कहा कि निर्माता साझेदार के साथ मतभेद उभकर सामने आने के बाद उनसे पांच लाख डॉलर की जबरन वसूली की जा रही है।

गेरे ने कहा, “स्कॉट और एना एलायस के स्वामित्व वाले रेंडम एक्ट एंटरटेनमेंट ने ‘बॉन्स ऑफ द मास्टर : अ बुद्धिस्ट मांक सर्च फॉर द लॉस्ट हर्ट ऑफ चाइना’ के अधिकार का विकल्प चुना था और 2009 में वह निर्माताओं के साथ चर्चा में शामिल हुए थे। वे पुस्तक पर फिल्म बनाना चाहते थे, जिसमें मैं संभवत अभिनय, निर्देशन और निर्माण की जिम्मेदारी निभाने वाला था।”

गेरे ने दावा किया कि उन्होंने 2015 में 35 हजार डॉलर दिए थे, लेकिन उन्हें अन्य हिस्से का पैसा वापस नहीं मिला और इसके बाद एलायस ने परियोजना के सभी अधिकार खो दिए। गेरे ने कहा कि सभी पक्ष गतिरोध की स्थिति में पहुंच गए।

हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, अभिनेता ने कहा कि उन्हें मुकदमे की धमकी दी गई। इस मुकदमे में अपमान और मानहानि का दावा भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493