दीया मिर्जा ने पर्यावरण पर बोलकर वाहवाही लूटी

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण गुडविल एंबेस्डर अभिनेत्री व सामाजिक कार्यकर्ता दीया मिर्जा ने स्टीव जॉब्स थिएटर में पर्यावरण पर महिलाओं की पैनल चर्चा में भाग लेने के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में सैन फ्रांसिस्को पहुंची थीं। यहां उनका अनुभव काफी अच्छा रहा है और खूब वाहवाही लूटी।

दीया ने (ग्रीन फॉर ऑल ऑर्गेनाइजेशन) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी वियन ट्रांग, (पानी से संबंधित मुद्दों पर अपने काम के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात) एलेक्सेंड्रा कॉस्ट्यू और (एप्पल की पर्यावरण, नीति व सामाजिक पहल) विभाग की उपाध्यक्ष लीसा जैकसन के साथ मंच साझा किया।

दीया ने कहा, “शुक्र है, मेरी दुनिया का विस्तार हो रहा है और मैं अविश्वसनीय परिवर्तन का हिस्सा बनी और उससे जुड़े लोगों से मिली। शुक्रवार (27 अप्रैल) को मैंने सैन फ्रांसिस्को में स्टीव जॉब्स थिएटर में एक अखिल महिला पैनल पर्यावरण चर्चा में भाग लिया था। यह एक शानदार अनुभव था।”

दीया ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और आरएसएस के युवा चेहरा विप्लव कुमार देव की टिप्पणी पर अफसोस जताते हुए कहा, “कोई क्या कह सकता है उस शख्स के बारे में जो दावा करता है कि इंटरनेट महाभारत काल में मौजूद था। ऐसा लगता है कि उनके पास जानकारी का ऐसा संसाधन है जो हमारे लिए गोपनीय है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493