कोलकाता में नकली मुद्रा जब्त, 2 गिरफ्तार

कोलकाता, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोलकाता के बारानगर इलाके में 6,800 रुपये मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा जब्त की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह मुद्रा 200 रुपये के नोट में थी।

कोलकाता, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोलकाता के बारानगर इलाके में 6,800 रुपये मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा जब्त की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह मुद्रा 200 रुपये के नोट में थी।

पुलिस ने शनिवार को कहा कि आरोपी अघ्र्य को बारानगर से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब उसने गुरुवार को इलाके की एक दुकान में नकली मुद्रा देने की कोशिश की।

बारानगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, “उससे मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक स्थानीय युवक कृष्णा के घर शनिवार सुबह छापा मारा गया और उसे वहां नकली भारतीय मुद्रा छापते हुए पाया गया। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।”

पुलिस ने कहा कि 34 नकली नोटों के अलावा एक प्रिंटर और स्कैनर तथा नोट छापने में इस्तेमाल किए जाने वाले कागज जब्त कर लिए गए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493