पीयूष गोयल पर कांग्रेस के आरोप आधारहीन, दुर्भावनापूर्ण : भाजपा

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। कोयला और ेरेल मंत्री पीयूष गोयल पर वित्तीय फर्जीवाड़े के आरोपों पर भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) ने शनिवार को कहा कि यह कांग्रेस पार्टी द्वारा गोयल पर ‘आधारहीन, दुर्भावनापूर्ण और गलत’ आरोप के जरिए हमला करने का प्रयास है।

भाजपा ने एक बयान में कहा, “पिछले महीने कांग्रेस ने गोयल पर उनके वैध कारोबार को लेकर दुर्भावनापूर्ण तरीके से वित्तीय अनिमितता के गलत आरोप लगाकर उन्हें निशाना बनाया।”

कांग्रेस ने शनिवार को गोयल पर एक निजी कंपनी के रखे हुए शेयरों को बेचने का आरोप लगाया, जो उसकी फेस वैल्यू के हजार गुना कीमत पर बेचे गए। ये शेयर अजय पीरामल की कंपनी को बेचे गए और इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को न तो पहले और न बाद में दी गई। यह सौदा गोयल के मंत्री बनने के चार माह बाद हुआ था।

भाजपा ने कहा कि जब यह सौदा हुआ था, उससे पहले ही गोयल ने अपनी संपत्तियों और दायित्वों का सार्वजनिक खुलासा कर दिया था और यह गोयल के मंत्री बनने से पहले किया गया था। कांग्रेस झूठे आरोप लगा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493