हॉकी : जूनियर टीमें यूथ ओलिम्पक खेलों के क्वालीफायर में

बैंकॉक, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की पुरुष और महिला जूनियर हॉकी टीमों ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शनिवार को यूथ ओलम्पिक खेलों के क्वालीफायर के फाइनल में जगह बना ली है।

बैंकॉक, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की पुरुष और महिला जूनियर हॉकी टीमों ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शनिवार को यूथ ओलम्पिक खेलों के क्वालीफायर के फाइनल में जगह बना ली है।

फाइव ए साइड प्रतिस्पर्धा में पुरुष टीम ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में 9-2 से मात दी तो वहीं महिला टीम ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 4-2 से हराया।

पुरुष टीम के लिए शिवम, आनंद ने पांचवें, आठवें, 15वें और 24वें मिनट में चार गोल किए। इन दोनों के अलावा राहुल कुमार राजभर ने 22वें और 23वें मिनट में गोल किए। मनिंदर सिंह ने 22वें, कप्तान विवेक सागर प्रसाद ने 24वें और मोहम्मद आलिशान ने 26वें मिनट में गोल किए।

बांग्लादेश की टीम सिर्फ दो गोल कर पाई। उसके लिए सोबुज सोहहानुर ने 23वें और 29वें मिनट में गोल किए।

भारतीय महिला टीम ने एक करीबी मुकाबले में मलेशिया को मात दी। भारत को छठे मिनट में चेतना ने बढ़त दिला दी थी, लेकिन मलेशिया ने तीन मिनट बाद बराबरी का गोल दाग दिया। उसके लिए यह गोल नोर इशाहिदुन ने किया।

भारत ने हालांकि वापसी की और इशिका चौधरी ने 14वें तथा सलिमा टेटे ने 20वें मिनट में गोल किए।

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने एक और गोल करते हुए स्कोर 4-1 कर लिया। चौथा गोल संगीता कुमारी ने किया। मलेशिया की टीम सिर्फ एक गोल कर पाई। उसके लिए यह गोल 27वें मिनट में सिति हुसैन ने किया।

महिला टीम अब चीन जैसी मजबूत टीम का सामना रविवार को फाइनल में करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493