उप्र : ट्रक से कुचल कर चाचा-भतीजे की मौत

बदायूं, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र के उसावां मार्ग पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक घोड़ा-बग्घी को टक्कर मार दी, और इस दुर्घटना में कुचल कर चाचा-भतीजे की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) जितेन्द्र श्रीवास्तव ने रविवार को बताया, “उझानी कस्बे के पठान टोला निवासी रमेश (45) व उसका भतीजा राजेश (17) अपने दो रिश्तेदारों प्रमोद व पंकज के साथ घोड़ा-बग्घी पर सवार होकर अपने घर वापस आ रहे थे। उसावां मार्ग पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने घोड़ा-बग्घी को टक्कर मार दी और बग्घी पर सवार लोग ट्रक के नीचे आ गए। ट्रक सभी को कुचलते हुए निकल गया। इस दुर्घटना में रमेश और राजेश की मौके पर मौत हो गई और प्रमोद व पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।”

श्रीवास्तव ने बताया, “इस दुर्घटना को लेकर एक मामला दर्ज कर लिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों घायलों को इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493