उप्र : दुकान से 20 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल चोरी

झांसी, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के नवाबाद थाना क्षेत्र में गल्ला मंडी के पास एक मोबाइल फोन की दुकान से रोशनदान की खिड़की तोड़ कर चोरों ने बीस लाख रुपये मूल्य के महंगे मोबाइल फोन और एक लाख रुपये नकद चुरा ले गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) जितेन्द्र सिंह परिहार ने रविवार को बताया, “गल्ला मंडी के पास एक मोबाइल की दुकान के रोशनदान की खिड़की तोड़ कर शनिवार रात चोरों ने विभिन्न कंपनियों के बीस लाख रुपये मूल्य के कई महंगे मोबाइल फोन और एक लाख रुपये से अधिक की नकदी चुरा लिए।”

उन्होंने बताया, “चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ कर उनकी हार्ड डिस्क और सेटअप बॉक्स भी चुरा ले गए हैं।”

सीओ ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493