मेड्रिड, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। तुर्की के कुनीयत साकिर रियल मेड्रिड और बायर्न म्यूनिख के बीच होने वाले चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के दूसरे चरण के मैच में रेफरी होंगे।
समाचार एजेंसी एफे ने यूरोपियन फुटबाल संघ (यूईएएफए) के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी।
साकिर 2006 से ही अंतरराष्ट्रीय मैच रेफरी की भूमिका में हैं। वह रियल मेड्रिड और जुवेंट्स के बीच खेले गए पहले चरण के क्वार्टरफाइनल मैच में भी रेफरी थे।
साकिर ने पिछले साल मई में बायर्न म्यूनिख और पेरिस सेंट जर्मन के खिलाफ खेले गए चैंपयिंस लीग के ग्रुप चरण में मैच में रेफरी थे।
वह 2015 में चैंपियंस लीग के फाइनल में जुवेंटस और बार्सिलोना के खिलाफ हुए फाइनल मैच में भी रेफरी बने थे जब बार्सिलोना ने 3-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था।
dharmpath.com dharmpath