राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान गौतम बुद्ध ने अहिंसा, कर्म, समानता और मोक्ष प्राप्ति के लिए सहज साधना का जो मर्म बताया था, वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्ष पूर्व दिए गए उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।
राज्यपाल ने बहुत सही कहा है और बौद्ध धर्म की अच्छाइयों को देखकर ही तो संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपना लिया था। भारत के इसी धर्म को अपनाकर चीन, कोरिया, जापान जैसे देश तकनीकी ज्ञान में हमसे काफी आगे निकल गए, लेकिन हम मंदिर-मस्जिद के झगड़े में उलझे हुए हैं। बात मगर विकास की करते हैं।
dharmpath.com dharmpath