इस्लामाबाद, 30 अप्रैल (आईएएनएस)।पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पुलिस ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राजनयिक की कार से दो मोटरसाइकिल सवारों के घायल होने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राजनयिक चाड रेक्स ऑस्बर्न रविवार को पाकिस्तानी समयानुसार रात लगभग 9.40 बजे इस्लामाबाद के सेक्रिटेरिट चौक के कंस्टीट्यूशन एवेन्यू पर टोयोटा जीप से ड्राइविंग कर रहे थे कि तभी उनकी जीप ने दो मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नजीब उर रहमान ने मीडिया को बताया कि घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि ड्राइवर को पुलिस स्टेशन ले जाया गया है और विदेश मंत्रालय द्वारा राजनयिक स्थिति की पुष्टि के बाद ही उसे रिहा किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath