बिहार : बिजली के खंभे से टकराई मोटरसाइकिल, 3 की मौत

सीवान, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सीवान जिले के आसांव थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक बाइक के बिजली के खंभे से टकरा जाने की घटना में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। ये सभी लोग एक वैवाहिक समारोह में भाग लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मैरवां थाना के इंग्लिश गांव के रहने वाले तीन युवक बालपुर गांव में एक वैवाहिक समारोह में भाग लेकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तिरकालपुर मोड़ के पास मोटरसाइकिल पर से चालक का नियंत्रण हट गया और मोटरसाइकिलसड़क के किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई।

इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवकों ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अभिषेक कुमार, विद्यार्थी चौहान तथा सावन चौहान के रूप में की गई है।

शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493