प्रीमियर लीग : फेलानी के गोल से जीता युनाइटेड

मैनचेस्टर, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अतिरिक्त समय में मारुआने फेलानी की ओर से किए गए गोल के दम पर मैनचेस्टर युनाइटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेले गए मैच में आर्सेनल को मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात को ओल्ड ट्रेफोर्ड स्टेडियम में खेले गए मैच में युनाइटेड ने आर्सेनल को 2-1 से मात दी।

पॉल पोग्बा ने 16वें मिनट में गोल कर पहले हाफ में युनाइटेड को 1-0 से आगे किया।

इसके बाद, दूसरे हाफ में हेनरिक मिख्तिरायान ने 51वें मिनट में आर्सेनल के लिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

मैच के तय समय की समाप्ति तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबरी पर रहा, लेकिन अतिरिक्त समय 91वें मिनट में फेलानी ने यंग से मिले पास को गोल में तब्दील कर युनाइटेड को 2-1 से जीत दिलाई।

इस जीत के साथ ही अंक तालिका में युनाइटेड 77 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं आर्सेनल 57 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493