बिहार : जहानाबाद में सड़क पर छेड़छाड़ के वायरल वीडियो मामले में 4 गिरफ्तार

पटना, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के जहानाबाद जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने अब तक इस घटना में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में फरार अन्य चार-पांच लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पटना, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के जहानाबाद जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने अब तक इस घटना में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में फरार अन्य चार-पांच लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एऩ एच़ खान ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पुलिस ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। पुलिस घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के मालिक तक पहुंच गई है।”

उन्होंने कहा, “पुलिस ने इस मामले में अब तक चार लोगों – अमर कुमार, दीपक कुमार और सुनील कुमार तथा एक नाबालिग लड़के (सभी भरथुआ गांव निवासी) को गिरफ्तार किया है। अमर के पास से घटना में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन और वायरल वीडियो भी जब्त किया गया है।”

उन्होंने कहा, “गिरफ्तार युवकों में वीडियो बनाने वाले दो युवक भी शामिल हैं। पूरी घटना जहानाबाद के भरथुआ में काको थाना क्षेत्र की है, जिसकी पहचान पुलिस ने कर ली है।”

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह शनिवार को नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में खुलेआम सड़क पर एक साथ छह-सात युवक एक लड़की को पकड़कर उसके कपड़े उतारने की कोशिश करत नजर आ रहे हैं और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में कई लड़के नाबालिग भी दिख रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए अज्ञात युवकों के खिलाफ रविवार को एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी तथा इस घटना की जांच के लिए दो विशेष जांच दल (एसआईटी) भी गठित की गई है।

खान ने कहा, “इस मामले में गिरफ्तार लोगों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी रूप से कठोरतम कार्रवाई करेगी तथा त्वरित सुनवाई कर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493