धमेंद्र, राजकुमार हिरानी 55वें मराठी फिल्म समारोह में सम्मानित

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता धमेंद्र और निर्देशक राजकुमार हिरानी को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित 55वें मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया।

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता धमेंद्र और निर्देशक राजकुमार हिरानी को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित 55वें मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया।

सोमवार को हुए इस आयोजन में धमेंद्र को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

धमेंद्र ने राज कपूर की ‘मेरा नाम जोकर’ में उनके साथ काम किया था।

दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के नाम पर पुरस्कार मिलने पर कैसा महसूस हो रहा है, यह पूछने पर धमेंद्र ने कहा, “मुझे अपने जीवन में बहुत सारे पुरस्कार मिले हैं लेकिन यह बहुत खास है। मैं केवल दिल से खुश नहीं हूं बल्कि मेरी पूरी आत्मा खुश है। जब आप राज कपूर साब का नाम लेते हैं तो आपके दिल और शरीर में एक बिजली सी कौंध जाती है।”

हिरानी को राज कपूर स्पेशल कॉन्ट्रीब्यूशन्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया जबकि मराठी अभिनेता विजय चव्हाण और मृणाल कुलकर्णी को भी मराठी सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493