स्टॉर्मी ने ट्रंप पर किया मानहानि का मुकदमा

वाशिंगटन, 1 मई (आईएएनएस)। वयस्कों के लिए बनी फिल्मों की अभिनेत्री स्टॉर्मी डैनियल्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर मानहानि का मुकदमा किया है, क्योंकि ट्रंप का ट्वीट उन्हें ‘अपमानजनक’ लगा।

‘बीबीसी’ की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, स्टॉर्मी ने कहा कि लास वेगास में एक कार पार्किं ग में एक शख्स ने उसे ट्रंप के साथ अपने संबंध का आरोप वापस लेने के लिए धमकी दी थी। स्टॉर्मी का असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है।

ट्रंप ने उस शख्स के स्केच को रीट्वीट करते हुए कहा कि यह पूरी तरह एक धोखा है।

लेकिन स्टॉर्मी के वकील ने कहा कि जो हुआ है ट्रंप उससे भलीभांति परिचित हैं।

न्यूयॉर्क संघीय अदालत में दायर मुकदमे में कहा गया है, ट्रंप ने क्लिफोर्ड (स्टॉर्मी डैनियल्स) पर हमले के लिए झूठे तथ्यात्मक वक्तव्यों का प्रसार करने के लिए लाखों लोगों में अपने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रशंसकों का इस्तेमाल किया है।

मुकदम में कहा गया है कि राष्ट्रपति का ट्वीट मानहानिकारक है जो बताता है कि स्टॉर्मी उन्हें धमकी देने की झूठी बात कर रही है जो एक गंभीर अपराध है।

ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में एक व्यक्ति के स्केच को रीट्वीट करते हुए उसके मौजूद न होने की बात कही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493