आर्य बब्बर को ‘जंगलम’ से बहुत उम्मीदें

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। अभिनेता आर्य बब्बर को अपनी आगामी फिल्म ‘जंगलम’ से बहुत उम्मीदे हैं, क्योंकि वह इसकी पटकथा को लेकर आश्वस्त हैं।

आर्य ने सोमवार को नृत्य निर्देशक गणेश आचार्य, निर्देशक प्रणव वत्स, दिव्य अग्रवाल, विकास गुप्ता और प्रियंका शर्मा के साथ ‘जंगलम’ के मुहूर्त और पोस्टर लांच पर मीडिया से बात की।

‘जंगलम’ का हिस्सा बनने पर आर्य ने कहा, “इस फिल्म की पटकथा बहुत अच्छी है। यह पहली बार है जब मुझे निर्देशक प्रणव (वत्स) के साथ काम करने का अवसर मिल रहा है। इस फिल्म की टीम वास्तव में बहुत अच्छी है और मैं खुश हूं कि सेतु (श्रीराम) साब इस फिल्म के छायाकार हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493