टेनिस : आगामी टूर्नामेंटों में जोकोविच को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

बेलग्रेड, 2 मई (आईएएनएस)। पूर्व नंबर एक सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने कहा है कि वह चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं और अब उन्हें आगामी टूर्नामेंटों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

मौजूदा विश्व रैंकिंग में 12वें नंबर पर मौजूद जोकोविच ने अपने टेनिस अकादमी में अभ्यास करने के बाद आगामी टूर्नामेंटों और अपने आगे की करियर के बारे में विस्तार से बात की।

जोकोविच ने कहा, “मियामी टूर्नामेंट के बाद से मैं बिना किसी दर्द के खेल रहा हूं। यह अच्छी खबर है क्योंकि इससे पहले दर्द के साथ खेलना मेरे लिए मुश्किल था। अब इसमें सुधार हुआ है।”

जोकोविच ने कहा, “मारजन वाजडा और फिल ग्रिच वापस टीम में लौट आए हैं और उनके होने से मैं खुश हूं क्योंकि वे मेरी खेल की शैली को जानते हैं। मेरा मानना है कि सभी चीजें सही समय पर होगा। मुझे उम्मीद है कि आगामी सप्ताह में मैं अच्छे परिणाम हासिल करूंगा।”

जोकोविच ने कहा, “कोर्ट पर लौटना मेरी गलती थी क्योंकि मैं खेल को ‘मिस’ कर रहा था लेकिन मैं शारीरिक रूप से तैयार नहीं था और इसका मुझे नुकसान उठाना पड़ा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493