जिन्ना पर रुख स्पष्ट करे भाजपा : कांग्रेस

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा से कहा कि वह पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना पर अपना रुख स्पष्ट करे। कांग्रेस ने सवाल किया कि भाजपा जिन्ना के बारे में आखिर क्या सोचती है, क्योंकि लालकृष्ण आडवाणी सहित उसके कुछ नेता उन्हें देशभक्त कह चुके हैं।

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा से कहा कि वह पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना पर अपना रुख स्पष्ट करे। कांग्रेस ने सवाल किया कि भाजपा जिन्ना के बारे में आखिर क्या सोचती है, क्योंकि लालकृष्ण आडवाणी सहित उसके कुछ नेता उन्हें देशभक्त कह चुके हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा, “भाजपा को जिन्ना पर अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए.. आखिर वे जिन्ना के बारे में क्या सोचते हैं। उनके मार्गदर्शक और एक समय के सबसे कद्दावर नेता (लालकृष्ण) आडवाणी पाकिस्तान में जिन्ना के मकबरे पर जाकर मत्था टेक चुके हैं और उन्हें देशभक्त कह चुके हैं।”

उन्होंने कहा, “यहां तक कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह भी उन्हें देशभक्त कह चुके हैं और अपनी किताब में उन्होंने उनकी प्रशंसा की है। वह भी कराची गए थे और उन्होंने जिन्ना के मकबरे पर मत्था टेका था। उत्तर प्रदेश के एक मंत्री (एस.पी.मौर्य) भी उन्हें देशभक्त कह चुके हैं।”

मौर्या की टिप्पणी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सतीश गौतम द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति को लिखे गए उस पत्र के विपरीत है, जिसमें उन्होंने विश्वविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय में लगाए गए जिन्ना के एक चित्र को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।

शुक्ला ने कहा, “यदि वे जिन्ना को देशभक्त मानते हैं, तो उन्हें इसे स्पष्ट कर देना चाहिए। उन्हें राष्ट्र को बताना चाहिए कि जिन्ना को लेकर उनकी नीति क्या है।”

उन्होंने कहा, “जिन्ना को लेकर कांग्रेस की नीति बिल्कुल स्पष्ट है -उन्होंने देश का बंटवारा किया, जो एक घातक परिणाम था। उन्हें राष्ट्र का बंटवारा नहीं करना चाहिए था। महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू देश को एकजुट चाहते थे, लेकिन जिन्ना ने इसे तोड़ दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493