दुष्कर्म की कोशिश, भतीजे का चाची ने काटा गुप्तांग

इटावा, 2 मई (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश में जहां बच्चियों महिलाओं से दुष्कर्म की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है वहीं महिलाओं ने दुष्कर्म की कोशिश करने वालों को अपने की ढंग से सबक सिखाने का मन बना लिया है। ऐसा ही एक सबक जनपद के बसरेहर थाना क्षेत्र में एक गांव में दुष्कर्म की कोशिश कर रहे भतीजे को चाची ने सिखाया और उसका गुप्तांग काट डाला।

मिली जानकारी के मुताबिक बसरेहर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में मंगलवार देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर युवक मनोज कुमार अपनी चाची के घर घुस गया और उन्हें पकड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर महिला ने युवक का पुरजोर विरोध किया और हिम्मत दिखाते हुए चाकू से वार करते हुए युवक के गुप्तांग को काट डाला। फिर युवक पर काबू पाते हुए उसे खंभे से बांध दिया। इसके बाद देर रात ही पीड़िता ने खुद पुलिस को मामले की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश कर रहे घायल युवक को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं महिला की शिकायत पर आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ धारा 354 क व 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493