पूजा हत्याकांड : जमीन के लिए जेठ-जेठानी ने की थी हत्या

नवागत एसपी राजेश कुमार ने बताया कि थाना देहात के चौका खुर्द निवासी सीताराम यादव की 25 वर्षीय पत्नी पूजा की बीती 29 अप्रैल शाम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के पति ने अपने भैया कर्ताराम व भाभी मीना उर्फ ननकई पर शक जाहिर करते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने बुधवार तड़के आरोपियों को रछौड़ा मोड़ के निकट से गिरफ्तार किया।

एसपी ने बताया कि मृतका का पति सीताराम के तीन और भाई हरीराम, कर्ताराम व छोटकऊ हैं। चार भाईयों के हिस्से में 15-15 बीघा जमीन है। जिनमें से हरीराम की मौत हो चुकी है। सीताराम ने कुछ साल पहले शादी नहीं करने की बात करते हुए अपनी जमीन कर्ताराम को देने का वचन दिया था। लेकिन करीब एक साल पहले उसने युवती पूजा से शादी कर ली।

जो कर्ताराम और उसकी पत्नी मीना को नागवार गुजरी। जमीन को लेकर घर में विवाद होने लगा। जिस पर आरोपी दम्पत्ति ने पूजा की हत्या की साजिश रची और पुरानी साड़ी की रस्सी तैयार कर सीताराम की नामौजूदगी में पूजा का गला साड़ी के फंदे से कसकर हत्या कर दी।

दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493