आईपीएल-11 : बारिश के बाद मैच शुरू

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। फिरोजशाह कोटला मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में बुधवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच बारिश की बाधा के बाद फिर शुरू हो गया है।

तकरीबन 45 मिनट तक चली बारिश के बाद मैदान का मुआयना किया गया और दो-दो ओवर प्रति पारी कम करते हुए मैच शुरू करने की घोषणा की गई।

अब प्रत्येक पारी में 18-18 ओवर फेंके जाएंगे। तीन गेंदबाज अधिकतर चार-चार ओवर फेंकेंगे जबकि दो गेंदबाज तीन-तीन ओवर तक ही गेंदबाजी करेंगे।

दोनों टीमों के बीच टॉस हो चुका था और मैच शुरू होने को था, लेकिन तभी बारिश ने दस्तक दी और मैच को रोकना पड़ा। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493