सैंड्रा बुलक का पीछा करने के दोषी ने आत्महत्या की

लॉस एंजिल्स, 3 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सैंड्रा बुलक का पीछा करने को लेकर दोषी करार दिए व्यक्ति ने पुलिस से सामना होने के बाद आत्महत्या कर ली।

लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग ने इस आदमी के नाम का खुलासा नहीं किया है। विभाग के एक प्रवक्ता ने पीपुल्स डॉट कॉम से पुष्टि की कि अधिकारी बुधवार की सुबह जोशुआ जेम्स कॉर्बेट के पते से मेल खाने वाले पते पर पहुंचे।

प्रवक्ता ने कहा कि तब संदिग्ध ने अपने को घर के अंदर कैद कर लिया था। उन्होंने कहा, “पुलिस के प्रति हिंसा के संदेह को लेकर मौका स्थल पर स्वात (एसडब्ल्यूएटी) टीम भी मौजूद थी।”

पीपुल्स डॉट कॉम के अनुसार, गतिरोध के बाद उसने खुद को चोटिल कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी चोट की प्रकृति की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कहा कि यह गोली की चोट नहीं थी।

लॉस एंजिलिस टाइम्स के अनुसार, बीते मई कॉर्बेट (42) को बुलक का पीछा करने व उनके घर में 2014 में तोड़फोड़ करने को लेकर पांच साल के प्रोबेशन की सजा सुनाई थी। उसे सतत मानसिक चिकित्सा कराने के लिए भी कहा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493