श्रीनगर, 4 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रात में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई।
पुलिस का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रात 11 बजे तंगधर सेक्टर में एलओसी पर गोलीबारी और गोलाबारी शुरू कर दी।
उन्होंने कहा, “भारतीय सुरक्षाबलों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। शुक्रवार तड़के 4.30 बजे तक रूक-रूककर गोलीबारी होती रही।”
पुलिस अधिकारी ने कहा, “नियंत्रण रेखा पार से की गई गोलीबारी में महिला घायल हो गई। महिला की पहचान नूर जहां के रूप में की गई है, जिस समय गोलीबारी हुई, वह अपने घर में थी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।”
dharmpath.com dharmpath