एम्ब्रेयर 70 करोड़ डॉलर में अमेरिकन एयरलाइंस को 15 विमान बेचेगी

ब्रासीलिया, 4 मई (आईएएनएस)। ब्राजील की विमान निर्माण कंपनी एम्ब्रेयर ने अमेरिकी विमानन कंपनी अमेरिकन एयरलाइंस के साथ एक करार किया है, जिसके तहत वह 70.5 करोड़ डॉलर की लागत से 15 जेट विमान अमेरिकन एयरलाइंस को बेचेगी।

एम्ब्रेयर ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी कंपनी को ये विमान मार्च और नवंबर 2019 के बीच सौंप दिए जाएंगे।

एम्ब्रेयर के मुताबिक, ई175 जेट विमानों के ऑर्डर में 2018 की दूसरी तिमाही के ऑर्डर भी शामिल हैं। इस तरह कुल विमनों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493