योगी तुरंत प्रदेश लौटे या कर्नाटक में ही मठ बना लें : अखिलेश

लखनऊ ,4 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने योगी को कर्नाटक में राजनीति के लिए नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है।

अखिलेश ने कहा कि उन्हें कर्नाटक चुनाव प्रचार छोड़कर वापस आ जाना चाहिए।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा,”योगी को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत उत्तर प्रदेश वापस आना चाहिए था। जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, न कि कर्नाटक में राजनीति के लिए। इन हालातों में भी अगर वो वापस नहीं आते हैं तो फिर हमेशा के लिए अपना मठ वहीं बना लें।”

अखिलेश ने कहा, “प्रदेश में आंधी-तूफान से 64 लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मैं हर प्रदेशवासी व अपने कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वो जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने के लिए आगे आएं। हमारे प्रदेश के लिए संकट का समय है, हम सबको मिलकर खड़ा होना होगा।”

अखिलेश यादव ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा, “अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों पर लाठीचार्ज करवाना किस तरह की राजनीति है। कम से कम शिक्षा के क्षेत्र को तो राजनीतिक आग में नहीं झोंके।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493