सिंगापुर-कुआलालंपुर दुनिया का सबसे व्यस्तम वायुमार्ग

सिंगापुर, 4 मई (आईएएनएस)। उद्योग कंसल्टेंसी ओएजी का कहना है कि सिंगापुर-कुआलालंपुर मार्ग दुनिया का सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क है। हांगकांग-ताइपे वायुमार्ग दूसरे स्थान पर है।

स्ट्रेटस टाइम्स ने इंडस्ट्री कंसल्टेंसी ओएजी की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि फरवरी के अंत तक 12 महीनों की अवधि में सिंगापुर-कुआलालंपुर मार्ग पर कुल 30,537 उड़ाने दर्ज की गईं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस अवधि में हांगकांग और ताइपे के बीच 28,887 और सिंगापुर और जकार्ता के बीच 23,704 उड़ानें दर्ज की गईं।

जापान व एशिया प्रशांत के ओएजी के क्षेत्रीय बिक्री निदेशक मयूर पटेल ने कहा कि दुनिया के 20 व्यस्तम वायुमार्गो में से 14 और शीर्ष 10 में से आठ एशियाई शहरों के बीच हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493