भोपाल, 4 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एकदिवसीय दौरे पर शुक्रवार को भोपाल पहुंच गए।
उनका स्टेट हैंगर पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शाह यहां पार्टी की प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तय समय से कुछ देरी से स्टेट हैंगर (राज्य सरकार के हवाईअड्डे) पर पहुंचें, जहां उनका प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
अमित शाह इसके बाद सीधे कार्यक्रम स्थल भेल दशहरा मैदान के लिए रवाना हो गए। वे यहां प्रदेशभर से आए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
शाह लगभग दो घंटे तक भोपाल में रहेंगे। वे कई बैठकों में भी हिस्सा लेंगे और उसके बाद बेंगलुरू रवाना होंगे।
dharmpath.com dharmpath