कप्तान कार्तिक ने गिल को सराहा

कोलकाता, 4 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने युवा बल्लेबाल शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है।

गिल ने गुरुवार रात चेन्नई के खिलाफ 36 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन की पारी खेली और कोलकाता को छह विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

कार्तिक ने मैच के बाद कहा, “फ्रेंचाइजी को मैं इसका श्रेय देना चाहूंगा कि उन्होंने टीम में इतने अंडर-19 क्रिकेटरों को चुना। ये सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, खासकर शुभमन गिल। मैं ज्यादा हाइप नहीं बनाना चाहता, जिससे शुभमन पर अतिरिक्त दबाव बने, लेकिन वह एक खास खिलाड़ी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493