लॉस एंजेलिस, 4 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘हैरी पॉटर’ स्टार एमा वाटसन ने शुक्रवार को कठुआ दुष्कर्म पीड़िता की वकील दीपिका सिंह राजावत के समर्थन में ट्वीट किया।
दीपिका जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में दुष्कर्म बाद हत्या के मामले की पैरवी कर रही हैं।
वाटसन ने शुक्रवार को ‘हाउ द कठुआ रेप केस लॉयर इज ए फोर्स टू रेकन विद’ नाम से एक लेख साझा करते हुए कहा, “दीपिका सिंह राजावत को पूर्ण समर्थन।”
एमा वॉटसन संयुक्त राष्ट्र महिला सद्भावना दूत हैं और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रयासों को लेकर सक्रिय हैं।
dharmpath.com dharmpath