अब्बास फिर पीएलओ के अध्यक्ष चुने गए

रामल्लाह, 4 मई (आईएएनएस)। फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास को शीर्ष विधायी निकाय की चार दिनों तक चली बैठक के बाद शुक्रवार को फिर से फिलिस्तीनी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (पीएलओ) की कार्यकारी समिति का नेता चुन लिया गया। इस बैठक में इस्लामिक समूह हमास ने हिस्सा नहीं लिया था।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अब्बास(82) दशकों से इस पद पर काबिज हैं और उन्हें फिलिस्तीनी राष्ट्रीय परिषद द्वारा चुना गया, जिसकी बैठक 22 वर्ष बाद पहली बार हुई।

राष्ट्रपति ने हमास और इस्लामिक जेहाद समेत बैठक का बहिष्कार करने वाले धड़ों के लिए कार्यकारी समिति की तीन सीटें छोड़ दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493