बिग बी ने ‘ट्विटरजी’ से फॉलोअर्स बढ़ाने का आग्रह किया

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो की जानेवाली भारतीय हस्तियों में से एक मेगास्टार अमिताभ ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट के प्रबंधक से फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने का एक बार फिर आग्रह किया है।

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो की जानेवाली भारतीय हस्तियों में से एक मेगास्टार अमिताभ ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट के प्रबंधक से फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने का एक बार फिर आग्रह किया है।

बिग बी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि वह ट्विटर पर बहुत कुछ पोस्ट करते रहते हैं। उन्होंने साथ ही पूछा कि फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए क्या कुछ और भी करने की जरूरत है।

अमिताभ (75) ने ट्वीट किया, “अरे यार ट्विटर जी। यार अब तो हमारे नंबर बढ़ा दो। कब से इतना कुछ डाल रहे हैं..कुछ और करना हो, नंबर बढ़ाने के लिए तो बोलो।”

बिग बी के अधिकारिक और सत्यापित ट्विटर हैंडल सीनियर बच्चन के 3.43 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में बिग बी ने माइक्रो- ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वे फॉलोअर्स की संख्या को स्थिर कैसे रखते हैं। उन्होंने यह कहते हुए ट्विटर छोड़ने की चेतावनी भी दी थी।

अमिताभ की फिल्म ‘102 नॉट आउट’ चार मई को रिलीज हुई, जिसमें उनके साथ ऋषि कपूर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493