आंध्र में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

विजयवाड़ा, 5 मई (आईएएनएस)। आंध्रप्रदेश में एक नौ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद शुक्रवार को एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के ने अपने तीन दोस्तों की मदद से पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

यह घटना पश्चिमी गोदावरी जिले के टानुकू में तेताली गांव के पास की है।

लड़के ने पीड़िता को चॉकलेट देने का प्रलोभन दिया और एक स्थानीय स्कूल के टॉयलेट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके तीन दोस्तों पर इस घटना के दौरान उसकी मदद करने का आरोप है।

यह घटना तब प्रकाश में आई जब लड़की वापस अपने घर आई और उसके अंग से खून निकलने लगा। जब उसके अभिभावक ने उससे इस बारे में पूछा, तो उसने घटना के बारे में बताया।

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस के समक्ष यह शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को पकड़ा गया। हालांकि मामले में कोई भी केस दर्ज नहीं किया गया, क्योंकि आरोपी के परिजन पीड़िता के परिजनों से ‘सुलह’ करना चाहते हैं।

तीन दिनों में राज्य में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की यह दूसरी घटना है। इससे पहले गुंटूर जिले के दाचेपल्ले में एक 50 वर्षीय युवक ने एक नौ वर्ष की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था, इस घटना को लेकर इलाके में लोगों के बीच काफी रोष था।

आरोपी रिक्शा चालक शुक्रवार को दाचेपल्ले के नजदीक एक गांव में एक पेड़ पर लटका पाया गया था। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493