झारखंड : नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 14 गिरफ्तार

रांची, 5 मई (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले में कथित रूप से नाबालिग के साथ दुष्कर्म और बाद में उसे जलाकर मार देने के घटना के 18 आरोपियों में से 14 को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिरीक्षक शंभु ठाकुर ने पत्रकारों को बताया, “18 आरोपियों में से 14 को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। हम लोग पीड़िता के परिजनों को सुरक्षित महसूस करने तक सुरक्षा मुहैया कराएंगे।”

उन्होंने कहा कि तीन लोगों को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया गया, जबकि 11 अन्य को शनिवार को पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों में गांव की मुखिया तिलेश्वरी देवी और पंचायत समिति के सदस्य शामिल हैं।

वरिष्ठ पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राजेकेंदुआ गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया और पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की।

झारखंड के चतरा जिले में शुक्रवार को 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे उसके परिजनों के समक्ष ही जलाकर मार डाला गया।

रिपोर्ट के अनुसार, लड़की का अपहरण उसके घर के पास से ही चार युवकों ने किया और बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की के परिजन विवाह समारोह में शामिल होने गए हुए थे।

यह घटना राजधानी रांची से 160 किलोमीटर दूर चतरा जिले में इत्खोरी पुलिस स्टेशन के राजाकेंदुआ गांव की है।

इस मामले को शुक्रवार सुबह गांव के पंचायत में उठाया गया। पंचायत ने मामले को समाप्त करने के लिए आरोपियों को पीड़िता को 50,000 रुपये देने के लिए कहा।

पंचायत के फरमान से नाखुशी जताते हुए, चार युवकों ने लड़की के घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ मारपीट की और फिर उसकीह जला कर हत्या कर दी।

मुख्यमंत्री रघुबर दास के घटना के संबंध में ट्वीट करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। दास ने घटना पर दुख जताया और कहा कि घटना में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493