कश्मीर मुठभेड़ : कश्मीर विश्वविद्यालय का लापता प्रोफेसर आतंकवादियों में शामिल (लीड-1)

श्रीनगर, 6 मई (आईएएनएस)। कश्मीर विश्वविद्यालय के लापता सहायक प्रोफेसर के बारे में कहा जा रहा है कि वह जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को चल रही मुठभेड़ में शामिल आतंकवादियों में शामिल है।

प्रोफेसर पिछले सप्ताह लापता हो गए थे।

कश्मीर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर मुहम्मद रफी बट शुक्रवार दोपहर को लापता हो गए थे। वह गांदरबल जिले के चुंडुना गांव के हैं।

विश्वविद्याल कैंपस में शनिवार को गुस्साए छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से लापता शिक्षक को ढूंढने की मांग की थी।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस उनकी मां, पत्नी और भाई को शोपियां जिले के बाडीगाम गांव लेकर गई है ताकि वह बट को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर सकें।

रिपोर्टों के मुताबिक, हिजबुल मुजाहिद्दीन के कुछ शीर्ष कमांडर मुठभेड़ में फंसे हुए हैं, जिसमें राष्ट्रीय राइफल्स का एक जवान और राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) का एक सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए।

पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) सहित सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की सूचना के बाद बदीगाम गांव को चारों ओर से घेर लिया।

प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रोक दी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493