शोपियां में झड़प में घायल नागरिक की मौत

श्रीनगर, 6 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में एक मुठभेड़ स्थल के निकट रविवार को सुरक्षा बलों के साथ झड़प में एक किशोर घायल हो गया, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

श्रीनगर, 6 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में एक मुठभेड़ स्थल के निकट रविवार को सुरक्षा बलों के साथ झड़प में एक किशोर घायल हो गया, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि पुलवामा जिले के रोहमोउ गांव का आसिफ अहमद मीर (17) बडिगाम गांव में सुरक्षा बलों के साथ झड़प में घायल हो गया।

प्रदर्शनकारियों व सुरक्षा बलों के बीच झड़प में एक दर्जन से ज्यादा नागरिक घायल हो गए।

प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने दमकल की दो गाड़ियों को आग लगा दी।

शोपियां में हुई मुठभेड़ में हिजबुल का शीर्ष कमांडर सद्दाम पद्दार, कश्मीर विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर मोहम्मद रफी भट, तौसीफ शेख, मोल्वी बिलाल व आदिल अहमद समेत पांच आतंकवादी मारे गए हैं।

मृतक प्रोफेसर गांदरबल जिले के चंदुना गांव का रहने वाला था। अधिकारियों ने कश्मीर विश्वविद्यालय में सोमवार व मंगलवार को कक्षाओं पर रोक लगा दी है।

अधिकारियों ने दक्षिण कश्मीर व उत्तर कश्मीर के गांदरबल जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493