मणिपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित

इम्फाल, 6 मई (आईएएनएस)। मणिपुर में बीते दो दिनों से मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है।

अधिकारी ने रविवार को कहा कि नोनी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पानी में डूब गया। बड़ी संख्या में ट्रक, बसें और अन्य वाहन राजमार्ग के दोनों ओर फंसे हैं।

अगले दो दिनों में ज्यादा बारिश की संभावना जताई गई है।

आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि नोनी जिले में इजित नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493